CG BIG NEWS : तहसीलदारों सहित समस्त राजस्व कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरु, प्रदेश भर में राजस्व के कामकाज ठप्प..

रायपुर : प्रदेश भर से तहसीलदारों और राजस्व कर्मियों की कलमबंद हड़ताल की खबर सामने आ रही है। दरअसल कुछ समय पहले रायगढ़ तहसील कार्यालय में घुसकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लिपिक व भृत्य के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद इस संबंध में कोई कार्यवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद पूर्व घोषणा अनुसार कोरबा जिला सहित पूरे प्रदेश के सभी तहसीलदार समेत राजस्व कर्मी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद राजस्व से संबंधित सभी तरह के कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गए हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने घटना के बाद इसकी निंदा करते हुए 24 घण्टे में गिरफ्तारी मांग करते हुए रायगढ़ कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने उसी दिन देर रात बैठक लेकर एक स्वर से सोमवार से पूरे प्रदेश में संघ के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कर्मचारियों के साख मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के लायसेंस निरस्त करने, राजस्व अधिकारियों के लिए पृथक से नियम बनाने व पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग के लिए कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी। घोषणा की गई थी कि कलम बंद हड़ताल के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में कोई नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन संबंधी राजस्व कार्य राजस्व न्यायालय तहसीलदार, नायब तहसीलदार नहीं करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के समस्त अधिकारियों ने भी कनिष्ठ राजस्व सेवा संघ के अधिकारियों के आंदोलन का नैतिक समर्थन करने की घोषणा की है। इनमें प्रदेश के समस्त संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर आदि शामिल हैं।

Report Raipur Bureau-Joy Fernandes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *