आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमस्कार…

जन जन को जोड़ा जा रहा प्राचीन योग विधा से

सुकमा 30 जनवरी 2022। आजादी के 75वें वर्षगाठ को अमृत महोत्सव के रूप में घोषित किया है। इस एतिहासिक वर्ष में देश की प्राचीन योग विधा को जन जन तक पहुंचाने व देश के अंतिम व्यक्ति को भी योग से जोड़ने के लिए 75 हजार करोड़ सूर्य नमस्कार करने का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस योग कार्यक्रम को नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर योग की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे पंतजलि योगपीठ, हार्टफुलनेश, गीता परिवार, क्रीडा भारती संस्थाओं द्वारा एक साथ मिलकर इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 जनवरी से 7 फरवरी 2022 के मध्य प्रतिभागियों को प्रतिदिन 13 बार सूर्य नमस्कार कराया जाएगा।

जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर संपूर्ण जिले के शैक्षणिक संस्थाओं, छात्रावासों में सूर्य नमस्कार का आयोजन 01 जनवरी 2022 से किया जा रहा है। यह आयोजन 07 फरवरी 2022 तक प्रतिभागियों को प्रतिदिन संस्थाओं में 13 बार सूर्य नमस्कार कराया जाएगा। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुकमा कोंटा छिंदगढ़ को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित अवधि तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कर सफल बनाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *