
News Edition 24 Desk: कैथलिक चर्च के प्रमुख पोप फ़्रांसिस को पहले से तय सर्जरी के लिए रोम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोप फ़्रांसिस की बड़ी आंत का ऑपरेशन होना है।
वेटिकन सिटी के प्रवक्ता मैटियो ब्रुनी ने बताया कि रोम स्थित जेमेली यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद और जानकारी मिलेगी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया गया कि यह सर्जरी कब होगी।
इससे पहले रविवार को ही 84 वर्षीय पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में हज़ारों लोगों को संबोधित किया।
2013 में पोप बनने के बाद से वे पहली बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
वेटिकन ने अपने बयान में कहा किपोप को बड़ी आंत (कोलन) से जुड़ी एक बीमारी के इलाज की ज़रूरत है।
इसे डायवर्टिकुलर डिज़ीज़ के नाम से जाना जाता है. इसमें बड़ी आंत की दीवारों पर सूजन और जलन की शिकायत होती है. इसकी वजह से कोलन के सिकुड़ जाने की समस्या पैदा हो सकती है।