ब्रेकिंग न्यूज : एयर एंबुलेंस का गिरा पहिया, मुंबई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग …

फोटो : सौ. सोशल मीडिया

News Edition 24 : नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक एयर एंबुलेंस विमान में तकनीकी खराबी की वजह से विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया एवं मुंबई में सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। इसके लिए फुल इमर्जेंसी की घोषणा की गई थी। क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। 

विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी। छत्रपति शिवाजी महराज इंटनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है।

फोटो : सौ. सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि जेटसर्व एविएशन के सी-90 विमान VT-JIL एयरएंबुलेंस का एक पहिया नागपुर से उड़ान भरने के बाद गिर पड़ा। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट को लैंडिंग के लिए अलर्ट किया गया। विमान के पेट के बल लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे पर फोम बिछा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *