पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में भाजपा जिला मंत्री संजय सोडी ने किया विरोध प्रदर्शन व दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग…

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर बुधवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक देश भर के करोडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ धरने पर बैठ कड़ा विरोध किया

इसी कड़ी में सुकमा भाजपा जिला मंत्री संजय सोडी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के बाहर हाथों में तख्तियाँ लिए तृणमूल कांग्रेस के गुंडागर्दी का कड़ा प्रतिकार किया। और पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा का विरोध किया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

भाजपा जिला मंत्री संजय सोडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टी. एम. सी. कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के कार्यालय पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में और पश्चिम बंगाल के हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने के लिए कि पुरे देश मे भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हैं। भाजपा जिला मंत्री संजय सोडी अपने घर के आंगन में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना दिये।

भाजपा का कार्यकर्ता हारता नही या तो वो जीतता है या कुछ सीखता है

टी. एम. सी. के गुंडों की तरह हत्याए नही करता ममता जी

भाजपा जिला मंत्री संजय सोडी

ब्यूरो रिपोर्ट सुकमा- उपेंद्र नायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *