
आंध्र प्रदेश में सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल, प्रकाशम जिले में बारातियों से भरी एक बस नहर में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बहुत से लोग घायल हो गए हैं। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने का कहना है कि बस चालक को झपकी आने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस किराए पर ली गई थी। बस में सवार लोग एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए काकीनाडा जा रहे थे।
सात लोगों की मौत, एक दर्जन घायल
पुलिस अधिकारियो के अनुसार, मंगलवार तड़के बारातियों से भरी एक बस प्रकाशम जिले में एक नहर में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा हादसे में करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: Seven dead, several injured after a bus plunged into Sagar canal in Prakasam district. Rescue operation underway. pic.twitter.com/64Ptd1aomc
— ANI (@ANI) July 11, 2023
बस में सवार थे 40 लोग
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मंगलवार तड़के दर्शी इलाके के पास हुआ है। बस पोडिली से काकीनाडा जा रही थी। तभी बस बेकाबू होकर सागर नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया।
