अब हाई मास्क लाइट से रोशन होगा सुकमा शहर, हाई मास्क लाइट का हुआ भूमिपूजन..!!

नगरपालिका सुकमा मे जब से अध्यक्ष पद पर एस राजू साहू और उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती आयशा हुसैन ने अपना कार्य भार संभाला है तब से नगर की सुंदरता और स्वछता पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार अपने उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है…

इसी कड़ी मे शहर को रौशन करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहे के साथ ही नगरपालिका पूरे शहर को रोशन करने जा रहा है जिसमें फर्स्ट फेस में तीन प्रमुख चौराहे में हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण सिंह देव ने किया।

इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, सुकमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, योग आयोग सदस्य राजेश नारा, जेल संदेशक मनोज चौरसिया, पार्षद रामसुख यादव, लालम्मा पुजारी, पदमा जायसवाल, शेख गुलाम, उर्दू बोर्ड के सदस्य मुनुअर अली, एल्डरमैन मो. हुसैन बाबा, सुनील राठी, हरीबन्धु सेठिया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रम्मू राठी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, आईटी सेल जिलाध्यक्ष रिंकू दास, नगर कांग्रेस के महामंत्री सतेंद्र गुप्ता, अरुण मिश्रा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारीराजेश तापड़िया, बंशीलाल नाहटा एवं नगरवासी मौजूद रहे ।

पालिकाध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आयी और कवासी लखमा केबिनेट मंत्री बनने के बाद सुकमा नगरपालिका विकास की ओर अग्रसर हुआ है। मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा नगरपालिका के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने का वादा किया था जो साकार रूप धारण कर रहा है। आज 20 लाख की लागत से सुकमा के तीन प्रमुख चौक पर हाई मास्क लाईट लगने जा रहा है, जिसका सीधा फायदा नगर में लोगों एवं राहगीरों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *