नया बस्तर नक्सली सफाए की ओर ! जांबाज जवानों ने ऑपरेशन मानसून से सिर्फ महीनेभर में ही ढेर किए 25 लाख के 5 नक्सली….!!

News Edition 24 Desk: छ्त्तीसगढ़ के स्वर्ग स्वरुप बस्तर जल्द नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में पिछले कुछ दिनों से शानदार सफलता मिलती जा रही है ! दंतेवाड़ा जिले में ऑपरेशन मानसून को सफल बनाकर तेवाड़ा पुलिस जवानों ने बीते 2 दिनों में 10 लाख के 2 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं ऑपरेशन मानसून के तहत बस्तर में पुलिस ने एक महीने में ही करीब 25 लाख रुपए के 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। कभी नक्सलियों का पॉवर सेंटर बनी हुई कटेकल्याण एरिया कमेटी कमजोर होती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर इलाके में हथियारबंद माओवादियों के होने की सूचना जवानों को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर इन दोनों जिलों से फोर्स को मौके के लिए रवाना किया था। जब फोर्स नहनी गुडरा के जंगल पहुंची तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 5 लाख रुपए के खूंखार नक्सली राकेश को ढेर कर दिया। जिसके शव को जवानों ने बरामद कर लिया।
शुक्रवार की शाम जवान ऑपरेशन को कामयाब कर जिला मुख्यालय लौटे। मौके से नक्सली के शव और भारी संख्या में नक्सल सामान, हथियार, बम, डेटोनेटर समेत दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, दो दिनों में यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले इसी कटेकल्याण एरिया कमेटी के एक नक्सली को ढेर कर दिया गया था। उसपर भी 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दो दिनों के अंदर 10 लाख रुपए के दो माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सली पर 11 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।
कटेकल्याण इलाके में लगातार पुलिस की पैठ बढ़ती जा रही है। कभी यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन हुआ करता था। इस एरिया कमेटी में कई खूंखार हथियारबंद नक्सली सक्रिय हैं। लेकिन, अब लगातार नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को कामयाबी मिल रही है। हाल ही के कुछ दिनों में इस एरिया कमेटी के करीब 4 से 5 माओवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। साथ ही लोन वर्राटू अभियान के तहत कई माओवादियों ने सरेंडर भी किया है। जिससे यह एरिया कमेटी कमजोर होती जा रही है। इस बीच शुक्रवार को भी जवानों ने इसी कमेटी के एक नक्सली को ढेर किया है।
महीनेभर में 5 नक्सली ढेर

बस्तर में पुलिस को ऑपरेशन मानसून के तहत 1 महीने के अंदर ही सुकमा और दंतेवाड़ा इन दो जिलों में बड़ी कामयाबी मिली है। 15 जून से शुरू किए गए इस अभियान के तहत जवानों ने लगभग 25 लाख रुपए के 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इन सभी माओवादियों पर इन दोनों जिलों के थानों में कई मामले भी दर्ज रहे हैं। हालांकि, ऑपरेशन मानसून के तहत बीजापुर जिले में सर्चिंग से लौटते समय एक जवान बरसाती नाले में बह गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *