पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार…

News Desk: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत को अमलोह से सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार मे मंत्री थे। हालांकि जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई। पंजाब में वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।

विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ वन विभाग के अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। धर्मसोत को अब मोहाली लाया जा रहा है। जहां उनसे आगे की पूछताछ होगी।

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में भी उनका नाम सामने आया। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कॉलरशिप का पैसा प्राइवेट कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। इसके बावजूद तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *