अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग को सौंपा गया ज्ञापन…

विधायक अनूप नाग द्वारा ज्ञापन स्वीकार कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ.ग. रायपुर को दूरभाष पर सम्पर्क कर लिपिकों की समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही कर संज्ञान में लेने निर्देशित किया गया…

News Edition 24 Desk : छ.ग. प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों द्वारा एक के बाद एक कर धरना प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो छ.ग. शासन अपने कर्मचारियों को खुश नहीं देखना चाहती है। शासकीय विभाग के काम काज को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग के कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। किन्तु छ.ग. प्रदेश में कांग्रेस के शासन से कर्मचारी वर्ग काफी दुखी नज़र आ रहे हैं। जिसके चलते शासकीय कार्यालय का काम बंद कर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने को विवश हैं। ऐसा ही दृष्टांत देखने को मिल रहा है वन विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के साथ

विगत 05 वर्षों से भी अधिक समय से वन विभाग के लिपिक अपनी समस्याओं को लेकर वन विभाग से मांग कर रहे। हैं किन्तु विभाग द्वारा बारम्बार मौखिक आश्वासनों एवं सांत्वना देकर लिपिकों को भ्रमित किया जा रहा है। इससे परेशान होकर छ.ग. प्रदेश भर के वन लिपिक विगत 08 दिनों से कार्यालयीन कार्य बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठ चुके हैं।

अब तक वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वित्त विभाग से सहमति नहीं प्राप्त होने की बात को लेकर मौन साधे बैठे हुए हैं। इसलिए छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, (छ.ग.) की ओर से अजय श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष), प्रतीक जैन (मीडिया प्रभारी), रामेश्वर सिंह ठाकुर, युवन लाल पाड़े एवं महेन्द्र सिंह द्वारा विधायक अनूप नाग विधान सभा क्षेत्र अंतागढ़ को कल ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञात हो कि छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला उत्तर बस्तर कांकेर, (छ.ग.) संघ द्वारा मुख्य रूप से पदोन्नति क्रम में सुधार करने मांग किया गया है। जिसमें छ.ग.तृतीय श्रेणी (लिपिक वर्गीय) वन सेवा भर्ती, नियम को अद्यतन करते हुए लेखापाल के 317 पदों को सहायक ग्रेड-1 के 78 पदों को लेखा अधीक्षक के पद में समाहित किए जाने प्रस्तावित है। साथ ही साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं वायरलेस ऑपरेटरों के लिए सिविल सेवा भर्ती नियम अद्यतन कराने की मांग की गई है जिससे कि कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सके। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग द्वारा ज्ञापन को स्वीकार करते हुए लिपिक संघ की मांगों का श्रवण किए जाने उपरांत प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ.ग. रायपुर को दूरभाष पर सम्पर्क कर लिपिकों की समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही कर संज्ञान में लेने निर्देशित किया गया एवं संघ को पूर्णतया आश्वस्त किया कि मांगों पर शीघ्रतया सकारात्मक पहल की जाएगी।

छ.ग. वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, जिला – उत्तर बस्तर कांकेर, (छ.ग.) द्वारा अंतागढ़ विधायक अनूप नाग जी के इस चरित पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया

समस्त वन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की छ.ग. शासन वन विभाग से यही अपेक्षा है कि विभाग तत्काल कर्मचारियों के हित में 10 सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने लिखित आदेश पारित करे ताकि कर्मचारियों को थोड़ी राहत प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *