
News Edition 24 Desk: International Women’s Day, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। झारखंड में भी इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। साथ ही विधानसभा का सत्र भी चल रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद (Congress MLA Amba Prasad) घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश सहित पूरे झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्र में अपनी जगह बनायी है। कई महिलाओं ने झारखंड के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। आज आधी आबादी किसी से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में नयी-नयी उपलब्धि हासिल कर रही है।