
कोंडागांव। मामले में नरेंद्र नेताम पूर्व कोंडागांव जिलापंचायत अध्यक्ष व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की कोंडागांव विधानसभा प्रभारी श्री नरेंद्र भवानी ने आज पार्टी के के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आगामी दिनों में पार्टी को मजबूत करने की बात कही एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा की आगामी दिनों में पार्टी चलाएगी ग्रामीण मुलभुत समस्या निवारण का अभियान जिसके तहत महीने के 8 दिन कार्यकर्ता पार्टी के नेताओ साथ खुद प्रभारी जाएंगे गांव गांव लगाएंगे जन चौपाल सुनेंगे समस्या व समस्या निवारण का करेंगे भरपूर प्रयास साथ ही साथ सदस्यता अभियान में भी लाएंगे तेजी !
इस बैठक में मुख़्यरूप से कोंडागांव प्रभारी नरेंद्र भवानी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, कोंडागांव शहर अध्यक्ष किशोर कुमार शाह, अजित जोगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश कोर्राम, अनिल यादव, हरिस देवांगन, अगेस नेताम, संजू सोरी, उदय भंडारी, भारत कौशिक, विनोद सोरी, व अन्य साथी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कोंडागांव : विकास ललवानी