बर्फीले तूफान में फंसे सेना के 7 जवान शहीद, पीएम मोदी ने किया दुख व्यक्त…

अरुणाचल प्रदेश में एवलॉन्च में 7 जवान शहीद हो गए हैं। घटनास्थल से सभी 7 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अरुणाचल के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन होने से सभी जवान फंस गए थे। 2 दिन पहले 6 फरवरी को बर्फीले तूफान में ये सभी जवान फंस गए थे। अब इनके शव बरामद हुए हैं। भारतीय सेना ने ये जानकारी दी है। सेना ने खोज और बचाव दल को घटनास्थल के लिए एयरलिफ्ट किया था। सेना ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम की सूचना मिल रही है।

सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से दुखी हूं। हम अपने देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश में बर्फिले तूफान में ड्यूटी के दौरान हमारे सात बहादुर जवानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से दुखी हूं। हमारे जवान नि:स्वार्थ भाव से हमारी रक्षा और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। जवानों को मेरा सलाम। उनके परिजनों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *