रिसाली निगम में भी कांग्रेस का कब्जा… शशि सिन्हा बनी पहली महापौर व सभापति बने केशव बंछोर…

भिलाई: नगर पालिक निगम मैं महापौर व सभापति पर से पर्दा उठ गया है। भिलाई चरोदा निगम व बीरगांव नगर निगम के बाद रिसाली निगम में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। रिसाली निगम में बुधवार को महापौर व सभापति के लिए निर्वाचन हुआ। जिसमें कांग्रेस की पार्षद शशि सिन्हा पहली महापौर बनी। वही रिसाली निगम के पहले सभापति के रूप में वार्ड 11 से पार्षद केशव बंछोर चुने गए।

सुबह शपथ ग्रहण के बाद कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के नेतृत्व में महापौर व सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस ने शशि सिन्हा व भाजपा ने रामा साहू को महापौर प्रत्याशी बनाया। वही कांग्रेस ने केशव बंछोर व भाजपा ने धर्मेंद्र भगत को सभापति प्रत्याशी बनाया। दोपहर 1:00 से 2:00 तक पार्षदों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिन्हा को 27 वोट, भाजपा के रमा साहू को 9 वोट व निर्दलीय सुनंदा चंद्राकर को 4 वोट मिले। इसी प्रकार सभापति के लिए कांग्रेस के केशव बंछोर को 27 व भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 वोट मिले।

रिसाली निगम के कांग्रेसी पार्षदों को बिखरने से बचाने बचाने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तगड़ी फील्डिंग कर रखी थी। मतगणना के बाद कांग्रेस पार्षद कुछ दिन रिसाली निगम क्षेत्र में रहे। उसके बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी ने टूर के लिए मध्यप्रदेश भेज दिया। मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आज सुबह शपथ ग्रहण के ठीक पहले कांग्रेस पार्षद नगर निगम रिसाली के कार्यालय में पहुंचे। शपथ के बाद बाकी कार्रवाई पूरी की गई।
निकाय चुनाव के अंतर्गत हुए चार नगर निगम में से तीन निगम में कांग्रेस ने अपने महापौर व पार्षद सभापति बना लिए हैं। गुरुवार 6 जनवरी को नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर व सभापति का निर्वाचन होना है। सुबह 10:00 बजे शपथ ग्रहण के बाद भिलाई निगम में महापौर व सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 से 12:00 के बीच महापौर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 1:00 से 2:00 के बीच मतदान की प्रक्रिया होगी। मतगणना के बाद महापौर व सभापति की घोषणा कर दी जाएगी। भिलाई निगम में दावेदारों की संख्या अधिक है।

Report Raipur Bureau-Joy Fernandes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *