
बीजापुर ब्यूरो : बीजापुर जिला मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर तिम्मापुर में माओवादियों ने IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम शीलाचंद मिंज बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों का एक दल रोड ओपनिंग के लिए निकला था तभी माओवादियों द्वारा IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान शीलाचंद मिंज घायल हो गया। जवान का बासागुड़ा में प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। इलाके में सर्चिंग जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।
ब्यूरो रिपोर्ट बीजापुर : नितिन रोकड़े