भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन, कहा- छत्तीसगढ़ उनके सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। उनके अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि उन्होंने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ आज स्वामी विवेकानंद के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर : जॉय फर्नांडीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *