रायपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तिमाही बैठक में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश शनिवार रात  रायपुर पहुंच चुके हैं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले सुबह कोर कमेटी बैठेगी होर्गी

राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा
भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक धमतरी रोड स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे से होगी। उद्घाटन सत्र में अध्यक्षीय भाषण के बाद सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का संबोधन होगा। इसी सत्र में भाजपा राजनीतिक प्रस्ताव लाएगी। इसके जरिए राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर हमला होगा।

राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह केंद्रीय विषय पर अपनी बात रखेंगे। उनके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का भाषण होगा।

पदाधिकारियों का प्रशिक्षण भी होगा
कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एक प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। पार्टी का स्टैंड स्पष्ट किया जाएगा। वहीं आगामी कार्यक्रमों की भूमिका भी तय होगी।

Report Raipur Bureau-Joy Fernandes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *