
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार के मामले में अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे, लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण आप इनसे पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपके ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे, लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर आपका मन दुखी होगा। यदि आज आप अपने व्यवहार में नरमी रखेंगे, तो आप किसी से भी आसानी से अपना कार्य निकाल लेंगे। यदि क्रोध किया, तो आपको नुकसान होगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों को आज लाभ के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है और नई योजनाओं पर भी कार्य करना पड़ेगा, तभी आप अपने व्यापार में लाभ कमा पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से अनुबंध हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो भविष्य में वह आपको नुकसान दे सकते हैं, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। सायं काल के समय सामाजिक संबंधों से लाभ होगा और नई योजनाओं को बल मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य को ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो आप मुसीबत में पढ़ सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज सुबह से ही आपको छुटपुट लाभ होता रहेगा, लेकिन उसे बरकरार रखने के लिए आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता है ताकि आप की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। पिताजी के सहयोग से आज आपके पारिवारिक बिजनेस मे कुछ मुद्दे आसानी से हल होंगे। घर परिवार में आज कोई अशुभ सूचना मिलने से तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन असफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपके मित्रों और परिजनों को साथ में साहस देगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक उन्नति के लिए कारगर साबित होगा। भाइयों के सहयोग से आज आपके रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपके व्यापार में सुबह से ही छुटपुट लाभ के अवसर आते रहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। घर गृहस्ती में आज, जिस बात को छुपाने का प्रयास करेंगे, वहीं तकरार का कारण बन सकती है। सायंकाल के समय आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भाइयों के सहयोग से आसानी से पूरा होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके मन मे संयम व संतोष बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना की तरफ ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आज आपकी धन की आमदनी कम होने से और खर्चे अधिक रहने के कारण आर्थिक स्थिति का संतुलन बिगड़ सकता है। सायंकाल का समय आपका सामाजिक उत्तरदायित्व बढेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में हर्ष की भावना रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है। यदि आपने अपने व्यवसाय की कोई नयी डील फाइनल की है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में सौम्यता लानी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों की मदद से गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी और आज आपको राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए चिंतित हो सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान की समस्याओं का समायोजित समाधान ना मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। पूर्व में की गई किसी गलती का आज पश्चाताप होगा, लेकिन परिस्थितियों को सुधार कर वह खत्म होगा। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी अच्छी रहेगी, लेकिन कर्मचारी छोटे-मोटे काम के लिए भी आपके ऊपर आश्रित रहेंगे। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आज आगे आएंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप को सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान दिलवाएगा। आज आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत आज कुछ नरम गरम रहने के कारण वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। उधारी के लेनदेन से आज आपको बचना होगा वरना आर्थिक समस्या गहरा सकती है। सायंकाल के समय निराशाजनक विचारों से बचें। दिन के आरंभ में आप किसी की बेतुकी बात को लेकर क्रोध कर सकते हैं, लेकिन कुछ देर बाद सब कुछ सही हो जाएगा। आज आप अपनी व्यापार की योजनाओं के लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नए नए अनुभव लेकर आएगा। प्रियजनों की मदद से आपका रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। कार्य व्यवसाय में आज दिनचर्या संभावनाओं पर केंद्रित रहेगी। व्यापार में रोजमर्रा के कार्यों मे कतई कोताही ना बरतें अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे हैं, उसके टालने से मन निराश हो सकता है। व्यापार में आज लाभ के कई अवसर निकट आते-आते निरस्त होंगे। फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जाएगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान दिलवाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से कोई अनबन ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपना काम सही समय पर करें। आज दोपहर के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, लेकिन सायंकाल के समय आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी ठाट बाट जैसी जीवनशैली रहने पर समाज में आपकी अमीर लोगों से पहचान बनेगी। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ मिलेंगे और भाई बहनों का सहयोग मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आज आपको यात्रा करनी पड़े, तो सोच समझ कर करें क्योंकि आपका कोई जरूरी सामान चोरी होने का भय बना हुआ है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपको व्यापार में लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको सही पहचानने की जरूरत है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। कारोबार में लाभ के आपको कई अवसर मिलेंगे, लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर आप ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, जिससे अफसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय संतान से जुड़ी समस्या को हल करने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी व लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि ऐसा हो तो सामान व सेहत दोनों का ध्यान रखें।