बड़ी खबर : सुकमा में कांग्रेसी नेता हरीश कवासी एवं राजू साहू के घर ईडी की दबिश…

♦पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कोंटा विधायक कवासी लखमा के बेटे के घर ईडी की दबिश…

♦सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर ईडी का छापा..

सुकमा : सुकमा जिला मुख्यालय से बड़ी खबर निकल कर आ रही है आज सुबह 6 बजे एक साथ दो कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी ने छापा मारा है।

सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के निवास पर सुबह 6 बजे से लगातार ईडी की कार्यवाही जारी है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं।

पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कोंटा विधान सभा से विधायक कवासी लखमा के बेटे हैं हरीश कवासी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *