सुकमा, 17 सितंबर 2024। सुकमा जिला के नवपदस्थ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सुकमा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए जीवन में अधिक से अधिक पेड़-पौधे अवश्य लगाएं।
उन्होंने आमजनों से पौधरोपण में सहभागिता की अपील की। इस दौरान डीएफओ श्री अशोक कुमार पटेल सहित वन विभाग के आधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।