कांकेर की डुमाली पहाड़ी में तेंदुए के साथ नजर आये 4 शावक… देखें दुर्लभ वीडियो

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से महज 4 किमी की दूरी पर डुमाली पहाड़ी पर पिछले दिनो 17 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे तेंदुए के साथ 4 शावक भी नज़र आए।इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी।

डूमाली पहाड़ कांकेर शहर के काफी नज़दीक होने से लोगों में उसे देखने उत्सुकता थी। एक साथ 5 तेंदुए दिखाई देना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था। इस दुर्लभ दृश्य को हमारे कांकेर ब्यूरो प्रमुख सतेंद्र सोनी ने भेजा।जिसे वहां से गुजर रहे राहगीर ने कैमरे में कैद किया,कांकेर जिला मुख्यालय के इतने करीब यह दुर्लभ नजारा दिखने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांकेर : सतेंद्र सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *