भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कोटगुड़ीन जलनी माता मंदिर में आयोजित मेला में उपस्थित होकर बस्तर वासियों की खुशहाली की कामना की…

एस डी ठाकुर : प्रधान संपादक..✍️

सार : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जगदलपुर के लोकमान्य तिलक वार्ड अंतर्गत कोटगुड़ीन जलनी माता मंदिर में आयोजित मेला मंडाई में उपस्थित होकर सभी देवी देवताओं को प्रणाम कर समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस दौरान उपस्थित क्षेत्र वासियों से आत्मीय मुलाकात किया।

विस्तार : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ये एक ऐैसा नाम है जिसके बारे में शब्दों से नहीं बोला जा सकता सिर्फ उनके कर्मों से देखा और महसूस किया जा सकता है। किरण सिंह देव जो राजघराना परिवार से होते हुए भी हमेशा जनसेवा में और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जन जन से जुड़े हुए हैं

और आज छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन होकर भी नित जनसेवा के कार्यों में अपने आप को समर्पित किए हुए हैं… साथ ही लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया बस्तर राजघराने के माटी पुत्र अपनी जिम्मेंदारियों को निभाते हुए बस्तर की संस्कृति,समृद्धि और जन सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *