उत्तम ओड़िसा के निर्माण के लिए जनता के पास भाजपा है मजबूत विकल्प – किरण सिंह देव

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव आज ओड़िशा के संबलपुर में अपने चुनाव प्रचार में थे जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।


विस्तार : लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर सुबह से लेकर रात तक जमीनी स्तर पर धुँआधार चुनाव प्रचार करने के बाद इन दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ओड़िशा में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उसी दौरान आज रविवार को वे ओड़िशा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे रहे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।

केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर रोक लगा रही है पटनायक सरकार – किरण देव

इस दौरान किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिशा का विकास पूरी तरह थम गया है। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। वहीं ओडिशा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिशा का निर्माण करना है। जिसके लिए यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। यहां 25 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *