आज भी बस्तर टाइगर आदिवासियों के भीतर जिंदा है,,, घासीदास नगर खेल मैदान शहीद महेंद्र कर्मा के नाम,,,,वो होते तो मौसम गुलाबी होता…

भिलाई 11 अप्रैल: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर में नवनिर्मित खेल मैदान का आज नामकरण महापौर परिषद में किया गया है। अब इस खेल मैदान को अब शहीद महेन्द्र कर्मा फुटबॉल मैदान के नाम से जाना जाएगा । शहीद महेंद्र शर्मा बस्तर क्षेत्र के जाने-माने कांग्रेसी नेता थे। वह अपने निर्णय से कभी पीछे नहीं हटते थे। नक्सलियों के टॉप लिस्ट में रहे और नक्सलियों से वे हमेशा डटकर मुकाबला आम आदिवासी जनमानस के लिए किए थे।हमेशा आदिवासी हित के बात करने और बस्तर के विकास करने के कारण नक्सलियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था। गौरतलब हो कि झीरम घाटी हमले में कई कांग्रेसियों की जान चली गई। नक्सलियों ने चारों ओर कांग्रेसी नेताओं को घेर लिया था तथा महेंद्र कर्मा कौन है पूछ रहे थे तभी और किसी कांग्रेसियों और पुलिस वालों की जान ना जाए करके उन्होंने खुद अपना परिचय देते हुए कहा मैं हूं महेंद्र कर्मा और अपने प्राणों की आहुति कांग्रेसी नेताओं के लिए दिए थे। हौसले और बुलंदी के कारण, प्यार से लोग उसे बस्तर टाइगर के नाम से पुकारा करते थे। बस्तर के आदिवासियों के बीच आज भी शहीद महेंद्र कर्मा और उनके वसूल जीवित हैं। खेल मैदान का नाम शहीद महेंद्र कर्मा रखे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और सभी एमआईसी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *