
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर दी श्रद्धांजलि
प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्रमशः दयावती देवांगन, राम कुमारी यादव, रोशन सिसोदिया एवं ममता राणा का किया गया सम्मान…
News Edition 24 Desk : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी जिसमें प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुधा मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति क्रमशः दयावती देवांगन, राम कुमारी यादव,रोशन सिसोदिया एवं ममता राणा ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जगदलपुर में स्थित माई दंतेश्वरी के दर्शन के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर बने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपा कार्यालय में हुआ नवनियुक्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मान
इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जगदलपुर में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई. जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का संकल्प लिया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने समस्त नवनियुक्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। महिलाओं की भागीदारी भाजपा में ज्यादा से ज्यादा रहे।इस पर चिंता भी जाहिर की।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा मुझे पार्टी ने जो दायित्व दिया गया है उसका मै निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति ऊर्जा लगाकर काम करूंगी। समस्त 11 मंडलों का दौरा करने के बाद जगदलपुर पर स्थित 48 वार्डो पर महिलाओं की फौज खड़ा करूंगी। भारतीय जनता पार्टी 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना है और इस भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है।
कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यन सिंह आर्य ने किया।