
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना अनुसार आंध्र सांस्कृतिक पर आधारित आनंद महोत्सव कार्यक्रम आज जगदलपुर में होने जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप एवं कांकेर सांसद मोहन मंडावी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जगदलपुर पहुँच चुकी हैं जहाँ विमान तल पर छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के तमाम पदाधिकारी उनके स्वागत में उपस्थित हुए है..
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी के स्वागत में भाजपा के पूर्व वनमंत्री महेश गागडा, पूर्व मंत्री केदार कश्यप , पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, बस्तर संभाग पदाधिकारी दिनेश कश्यप, किरन देव, संग्राम सिंह राणा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे…