सुकमा भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक हुई संम्पन्न…

मोर आवास – मोर अधिकार कार्यक्रम की बैठक में हुई विस्तार से चर्चा

News Desk : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश मंत्री व सुकमा जिला संगठन प्रभारी जगदीस रामु रोहरा तथा भाजपा कोन्टा विधानसभा प्रभारी सुधीर पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन सुकमा में जिला कार्यसमिति बैठक 12 दिसंबर सोमवार को संम्पन्न हुई

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने मोर आवास–मोर अधिकार कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से रखते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर मजबूती से कार्य करने का आव्हान किया, एवं 17 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को सुकमा जिला मुख्यालय में होने वाली आम सभा की जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की वो सभी योजना जो सुचारू रूप से प्रारम्भ है और उनसे होने वाले लाभ को हमें जनता के बीच  पहुँचाना है।

वहीं भाजपा कोन्टा विधानसभा प्रभारी सुधीर पाण्डेय ने भी भाजपा, मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित किया एवं कोन्टा विधानसभा को मद्देनजर रखते हुए अपनी जानकारी साझा की एवं वर्तमान में भाजपा द्वारा कोन्टा विधानसभा अनुसार हो रहे कार्यक्रमों व अन्य कार्ययोजना की जानकारी पदाधिकारियों से एकत्रित की।

जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूँगाराम मरकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता पीलूराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय शुक्ला व महेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कोशी ठाकुर, आयताराम मण्डावी, विश्वराज सिंह चौहान, जी. साईं रेड्डी, भाजपा जिला मंत्री संजय सोढ़ी, दिलीप पेद्दी, रामदेव नाग, टी. विजेन्द्र सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह चौहान, सुकमा मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह बैस, तोंगपाल मण्डल अध्यक्ष रघुनाथ मुचाकी, अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य सोयम मुक्का, सहकारिता प्रकोष्ट प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विवेक यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बारसे माड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मड़कम भीमा, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रमाकांत नायक, अ.ज.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नूराम मण्डावी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नाग, अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद अली, विकास सिंह भदौरिया, बुधराम मण्डावी, प्रदीप शुक्ला, उदयराज सिंह, चन्नाराम मरकाम, मंगलाराम बघेल, राजकुमार कश्यप, रमेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती राधा नायक, अमर पोयाम, इस्राइल खान, लेबोराम नाग, सुखदेव नाग, खेमलाल सिन्हा, कोरसा सन्नू, जनपद उपाध्यक्ष डमरूराम नाग, परदेशी राम नाग, बलिराम नायक, गोनेल शंकर राव, रामलाल गुप्ता, जोगाराम बारसे, नरेन्द्र सोढ़ी, शोभन गंदामी, उपेन्द्र सोनू नायक, चन्द्र शेखर, सृजन सिंह, सत्यनारायण बाबू मानेम, अनिल मण्डावी, दीपक नेताम एवं अन्य पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *