सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण…

अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश

सुकमा 20 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सुकमा जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज शाम 5:20 को संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित होने वाले सभी विभाग का निरीक्षण कर विभाग प्रमुखों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सभी विभागों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी की भौतिक उपस्थिति की जांच की।

उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि अवकाश लेने वाले कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति पश्चात ही अवकाश पर प्रस्थान करने दे।

समय अनुशासन का पालन करें समस्त अधिकारी कर्मचारी

उन्होंने कहा है कि शासन ने हम अधिकारियों कर्मचारियों की कार्य कुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से अवकाश दिवसों में बढ़ोतरी की है। समस्त अधिकारी कर्मचारियों को चाहिए कि वे समय अनुशासन का पालन करते हुए कार्य दिवसों में कार्यालय में उपस्थित रहे। यही सुनिश्चित करने हेतु आज समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमे समस्त विभागों में अधिकतर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि स्वयं एवं अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति शाम 5:30 बजे तक सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *