देवव्रत सिंह की मृत्यु को सौभाग्य समझना खैरागढ़ की जनता का अपमान : मयूरी सिंह….

खैरागढ़: भाजपा नेता द्वारा टीवी बहस के वायरल वीडियो में कही गई आपत्तिजनक बातों को खैरागढ़ राजपरिवार की सदस्य मयूरी सिंह ने बेहद निंदनीय और दुखद बताते हुए कहा कि खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह की आकस्मिक मृत्यु से पुरे प्रदेश और खैरागढ़ की जनता स्तब्ध रह गयी थी मगर इसके उलट भाजपा के नेताओं को एक युवा विधायक के अकाल मृत्यु में भी मौका नजर आ रहा है। स्वर्गीय देवव्रत सिंह खैरागढ़ के एक एक व्यक्ति के दिल में बसते हैं। उन्होंने खैरागढ़ की जनता के लिए जो कुछ किया है उसके लिए खैरागढ़ की जनता वर्षों तक आभारी रहेगी। खैरागढ़ के जन जन से राजा देवव्रत सिंह का भावनात्मक एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है।

भाजपा के नेता देवव्रत सिंह के आकस्मिक मृत्यु को यदि मौका समझ रहे हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। खैरागढ़ की जनता सब कुछ देख समझ रही है और भाजपा को खैरागढ़ में धूल चटाने के लिए तैयार बैठी है। केवल एक विधानसभा में जीतने के लिए खैरागढ़ राजपरिवार के कुल तिलक की मृत्यु पर जश्न मनाना छत्तीसगढ़ भाजपा को बहुत महंगा पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *