जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…


सुकमा ,05 मार्च 2022। छत्तीसगढ़ शासन के बेमिसाल 3 साल की उपलब्धियों, योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती 7 दिवसीय छत्तीसगढ़ मॉडल फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज से हुआ। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, नपा उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष करण देव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला महामंत्री शेख गुलाम मुर्तजा, पार्षद पद्मा जैसवाल, पार्षद लालम्मा पुजारी, लक्ष्मण मंडावी, मो हुसैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ, हो रहा प्रदेश का विकास- हरीश कवासी

छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के शासन में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। अधोसंरचना विकास, सड़क विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में विकास के साथ ही ग्रामीणों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज देश भर में है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के कुशल नेतृत्व में कोविड काल के भयावह दौर में भी प्रदेश के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ा। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से अंदरूनी ग्रामीणों अंचल तक लाभ प्रदाय किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से ना सिर्फ शासन की 3 सालों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है बल्कि आम जन को भी अनेकों योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों को इस प्रदर्शनी का लाभ लेने के लिए कहा।

एलईडी स्क्रीन पर उभरी सरकार की योजनाएं

जनसंपर्क विभाग के द्वारा राज्य शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया गया साथ ही आये हुए कलाकारों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में लोक गीत नृत्य के प्रदर्शन का आयोजन का लुत्फ लिया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, वनोपज संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, श्री धनवंतरी, बिजली बिल हाफ, गोबर खरीदी केन्द्र आदि योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई सात दिवसीय प्रदर्शनी

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च 2022 तक किया जायेगा जिसमें शासन की योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी योजनाओ को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले के विपरीत परिस्थितियों में भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन-प्रशासन द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरा कर रही है। विगत तीन वर्षाे में भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में शासन प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिससे जिले का विकास तेजी से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *