
नए साल के स्वागत में जहाँ दुनियाभर में इंसान जश्न मनाते हैं वहीं अगर एक बंदर को जश्न मनाते आप देखेंगे तो आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे।सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया वीडियो देखने को मिल जाता है।ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर को आप हम इंसानों की तरह मदिरापान करते और नशे में झूमते वीडियो में देखेंगे। शराब के सेवन के बाद क्या स्थिति रहती है। इससे तो आप सभी वाकिफ होंगे। लोग नशे में अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं
वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में बंदरों की एक टोली में से एक बंदर ने दारुबाज इंसानों की तरह हरकत की है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बंदर की तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बंदर एक साथ बैठकर मदिरापान यानी शराब का सेवन कर रहे हैं।
पहले दृश्य में तो बंदर को मदमस्त होकर झूमता देखा जा रहा है। इसके बाद उसकी हरकत शुरू होती है। थोड़ी देर झूमने के बाद बंदर दो पैरों पर खड़े होकर सड़क पर चलने की कोशिश करने लगता है। मानो वह इंसानों की नकल कर रहा है। इसी क्रम में वह कई बार लड़खड़ाता है। इसके बावजूद वह ज़िद कर दो पैरों पर चलता रहता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है। वहीं, बंदरों के समूह के अन्य बंदर शराबी बंदर की हरकत देखते रहते हैं। जबकि, शराबी बंदर को जरा भी गम नहीं है कि वह किस तरह की हरकत कर रहा है।
यह मजेदार वीडियो IFS सुशांत नंदा ने शेयर की है
Celebrations on new year eve😀😀
(Just for fun) pic.twitter.com/bHaJH1cyn7
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 2, 2022
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को तकरीबन 6 हजार बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।