आज का राशिफल 02 नवंबर 2021: धनतेरस पर इन पांच राशि वालों को होगा फायदा, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप ना चाहते हुए भी कोई ऐसा काम करना पड़ेगा, जो दूसरों के लिए सुविधाजनक होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप समझदारी से काम ले। आज सायंकाल के समय आप पिताजी से अपने मन का बोझ हल्का करने के लिए कुछ बातों पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसके कारण उनके मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए किसी जानकारी से सलाह अवश्य लें। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यालय में किसी विषय भी बहसबाजी में नहीं पड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयासरत कर रहना चाहिए, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज यदि आपका अपने भाई से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह भी सुलझ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए यदि आपको कोई कष्ट है, तो उसमें लापरवाही ना बरतें, डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसके कारण आपके साथियों कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने अधिकारियों से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आज आपको अपनी पत्नी को अक्समात सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, उतना नही होगा पर थोड़ा कम होगा और खर्चे अधिक होंगे, जिसके कारण थोडा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने किसी परिजन की मदद से किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है। परिवार में यदि कोई कलह है, लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह आज समाप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है और आज आप को अपने आलोचकों की आलोचनाओं की ओर भी ध्यान नहीं देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए लाभदायक हो सकता हैं। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपनी पत्नी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल

आज के दिन आपके मन में अशांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में लाभ के अवसरों को पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज सायंकाल के समय आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन होगा, जिस पर आप को ना चाहते हुए भी खर्चा करना पड़ सकता है। संतान की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मंगल ही मंगल होगा, लेकिन आज आप को जल्दबाजी में अपने घर के किसी भी निर्णय को आज आपको जल्दबाजी में नहीं लेना है। आज आप अपने पिताजी से  सलाह मशवरे से जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सताती है।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ध्यान देना होगा कि आप गलती से भी किसी का बुरा ना सोचे और अपने मन में सकारात्मक विचारों को आने दे। दोपहर के समय आज आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो लंबे समय से लटकी हुई थी, जिसके कारण आप परेशान थे, लेकिन वह सायंकाल के समय आपको प्रसन्नता देने वाली रहेगी। आज आप अपने व्यापार के किसी कार्य के लिए लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *