मुख्यमंत्री को एसपी, कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस बुलाने पर मजबूर होना पड़ा- दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

रायपुर। दीपक बैज की अध्यक्षता में राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी और रणनीति तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी और रणनीति तथा प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में कुछ पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा निकाली जाए, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने भी शीघ्र निर्णय लेकर यात्रा का रूट और तिथि घोषित करने को कहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पदाधिकारियों की सक्रियता और मेहनत से हम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। हमने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री को एसपी, कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस बुलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था को सुधारने के निर्देश देने होंगे। जब तक प्रदेश का एक भी नागरिक असुरक्षित है, हम चुप नहीं बैठेंगे।

पदाधिकारियों ने संगठन को निरंतर सक्रिय बनाए रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आभार जताया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदु, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, पीआर खूंटे, प्रेमचंद जायसी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महासचिव प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेंद्र साहू, आरती सिंह, सकलेन कामदार, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, कार्यसमिति सदस्य लालजी चंद्रवंशी, गंगा पोटाई, भोलाराम साहू, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, असंगठित क्षेत्र समस्या समाधान अध्यक्ष मो. सिद्दीकी बैठक में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *