भाजपा नेता अरुण सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावीतों से मिलकर स्थिति का लिया जायजा…

News Edition 24 Desk : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव एवं वन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदारकश्यप के निर्देशानुसार प्रदेश कार्य समिति विशेष आंमत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया और भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा सुकमा के बाढ़ग्रसित क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान श्रीराम मंदिर,भाजपा कार्यालय,पुलिसलाइन, सुपनार झापरा रोड,पावारास बाजारपारा, लाइनपारा का निरक्षण किया गया और साथ मे दो दिनों से लगातार बाढ़ से प्रभावित परिवारों से बाढ़ राहत शिविर शबरीनगर और जनपदशाला के स्कूल मे जाकर सभी बाढ़ पीड़ितों से मिलकर व्यवस्था के विषय में जानकारी लिया गया, साथ ही किसी प्रकार की अव्यस्था होने पर वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया गया।

भाजपा नेता अरुण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे बाढ़ राहत शिविर मे रह रहे छोटे बच्चो को बिस्किट का वितरण भी किया गया। साथ मे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक यादव भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सोढ़ी अनुसूचित जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवाने अनुसूचित जाती मोर्चा जिला महामंत्री राजेंद्र कुलदीप भाजयुमो नेता फरहान हाशमी,प्रशांत विश्वास की इस जन सेवा के कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *