घर-घर विराजे गणपति महाराज, भोर पहर से ही पंडालो में हुआ स्थापना पूजन..

भाजपा नेता संग्राम सिंह राणा के निवास में विराजे गजानन महाराजदेखें वीडियो

जगदलपुर । विघ्नहर्ता गणपति महाराज का आगमन भक्तों ने विधिवत पूजन अर्चन से किया। गणपति महाराज को भोर पहर से ही घरों में विराजमान किया जाने लगा। घरों में रीति रिवाज से स्थापना की गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता नगर महामंत्री श्री संग्राम सिंह राणा ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, कल माताओं और बहनों ने कठिन तीजा का व्रत रखा, मैं सभी तिजहारिनों को बधाई देता हूं।

देश में यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है। हर घर और मोहल्ले में गणपति बप्पा विराजित होते हैं। लोग विघ्नहर्ता का भक्ति भाव से आराधना करते हैं। मैंने भी अपने आवास में प्रतिमा स्थापना के लिए गणपति लाया हूं, और गजानंद महाराज से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *