उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न सवालों के दिए जवाब..!!

बस्तर में 95 पुल पुलिया निर्माण में से 19 कार्य पूर्ण, 45 कार्य प्रगतिरत : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

सड़कों का मरम्मत सतत कार्य, मुंगेली जिले में 17 सड़कों का हुआ नवीनीकरण : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग से जुड़े सवालों के जवाब दिए। कोंटा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कवासी लखमा के सेतु विभाग द्वारा पुल पुलिया निर्माण के सवाल पर उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि, बस्तर में 7, दंतेवाड़ा में 3, बीजापुर में 9, सुकमा में 11, कोंडागांव 19, नारायणपुर में 9, कांकेर में 37, इस प्रकार कुल 95 सेतु निर्माण कार्य स्वीकृत है। इसके लिए 768.98 करोड़ रुपए स्वीकृत है। वहीं 95 कार्यों में से राज्य योजना मद से 19 कार्य है। इन 95 कार्य में 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 45 कार्य प्रगतिरत है। 5 कार्यों का अनुबंध निरस्त कर दी गई है। फिर से निविदा की प्रक्रिया की जा रही है। निविदा की प्रक्रियाएं के 25 कार्य है। एक काम जमीन की अनुपलब्धता के कारण निरस्त किया गया है।

श्री साव ने कहा कि, लखमा जी के जिले सुकमा 11 सेतु का निर्माण कार्य स्वीकृत है। एक काम पूर्ण हो गया है। 3 प्रगतिरत है, एक निविदा आमंत्रण की प्रकिया में है। 5 काम धीमी होने के कारण निरस्त की गई है। इसके लिए पुनः निविदा की जा रही है। एक काम जमीन की अनुपलब्धता के कारण निरस्त किया गया है।

मुंगेली विधायक और पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले के सवाल का जवाब देते हुए श्री साव ने कहा कि, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत वर्ष 2021-22 से जून 2024 तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के कुल 23 नवीन सड़क कार्य स्वीकृत किए गए। इसकी बजट की प्रावधान राशि 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। जिसमें से 17 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पांच कार्य अपूर्ण है, एक काम की आवश्यकता नहीं है।

श्री साव ने बताया कि, पेच रिपेयरिंग सड़कों की संख्या 59 है। और 11 सड़कों का नवीनीकरण सहित 17 सड़कों का कार्य किया गया है। इस प्रकार 17 सड़कों का नवीनीकरण का कार्य किया गया है। इस तरह 7 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। सड़कों के मरम्मत का विषय सतत कार्य है। यह कार्य लगातार किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली जिले में 105 सड़क मार्ग है। मुंगेली विकासखंड में 90 और पथरिया विकासखंड में 15 मार्ग है। 2023-24 में पांच, 24-25 में 8, कुल 13 सड़क निर्माण के कार्य प्रस्तावित है। इन 13 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं हुई है। इसका परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 2021-22 से जून 2024 तक पेच नवीनीकरण के 31 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनकी कुल राशि 26 करोड़ 49 लाख 5 हजार रुपए है। मुंगेली विकासखंड के अंतर्गत 4 सड़क है। जिन्हें 2024 तक पूर्ण कराने है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 2021-22 से जून 2024 तक नवीन कार्य स्वीकृत नहीं हुए हैं। पेच रिपेयरिंग नवीनीकरण के 6 कार्य थे, जिसकी लागत 3 करोड़ 85 लाख, 81 हजार रुपए है।

वरिष्ठ विधायक श्री मोहले द्वारा मुंगेली में 14 मार्ग के प्रशासकीय स्वीकृति के प्रश्न पर श्री साव ने कहा कि, जिन कामों को बजट में शामिल किया गया है, उन कामों का परीक्षण किया जा रहा है, परीक्षण के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। साव ने कहा कि, बजट में शामिल काम की दो साल की अवधि रहती है। दो साल के अंदर प्रशासकीय स्वीकृति और इसके तीन साल तक काम कराए जा सकते हैं। प्रशासकीय स्वीकृति से पहले कार्यों का परीक्षण होता है। वहीं जो 13 काम बजट में प्रावधान किया गया है, उसका परीक्षण कर रहे हैं।

वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि, बजट प्रावधान का प्रशासकीय स्वीकृत की प्रक्रिया क्या है। इसके जवाब में श्री साव ने कहा कि, बजट में शामिल होने के बाद डीपीआर बनता है, और जमीन की उपलब्धता का परीक्षण होता है, परीक्षण के बाद ही शासकीय स्वीकृति की कार्यवाही होती है। साव ने कहा कि, चंद्राकर जी वरिष्ठ सदस्य है, उन्हें सारी प्रकिया मालूम है, सरकारी काम किसी की मर्जी से नहीं चलती है, उसकी निर्धारित प्रकिया है और प्रकिया के अनुसार ही कार्य होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *