![](https://newsedition24.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240330-WA0086-1024x461.jpg)
अतिथि के रूप मे सुधीर पांडे एवं संजय विश्वकर्मा भी थे उपस्थित
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगी हुई है। शनिवार को जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र मे स्थित महाराणा प्रताप वार्ड बूथ क्रमांक 173 मे संतोष बाफना,छत्रपति शिवाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 169 मे संजय विश्वकर्मा एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 167 मे सुधीर पांडे अतिथि के रूप में उपस्थित थे।आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर बूथ में 200-200 झंडे लगाने की योजना बनाई गई है।
![](https://newsedition24.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240330-WA0088-1024x478.jpg)
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर झंडा लगाने का काम कर रहे है। चुनाव में विजय पाने का रास्ता बूथ को जीतकर ही निकलता है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम बस्तर में लहराना है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर पांडे ने कहा आज बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 167 मे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया। इस अवसर पर देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
संजय विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का संकल्प आज हमें लेना है। मोदी सरकार के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करते हुए देश में नए आयाम स्थापित किए हैं। और पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
शक्ति केंद्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने कहा भाजपा बूथ मजबूत करने के अभियान में जुटी है।आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु एक एक बूथ हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के समस्त योजनाओं के बारे में जन जन तक बताने की जरूरत है।लाभार्थियों के घर पहुंचने की जरूरत है।आज पूरा भारत देश विकसित भारत संकल्प की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज सभी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा घर घर पर लगा रहे हैं।
गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र संयोजक सुधा मिश्रा ने कहा हम सभी को जीत का संकल्प लेना है जिसमे तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है और पुनः भारत देश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र सहसंयोजक लक्ष्मी कश्यप, सुरेश कश्यप, गायत्री कश्यप, दिलीप मित्रा, संजय चंद्राकर,निलेश्वरी भागवतकर,हीडमा पोयाम, चन्दन सिन्हा, सुलमनी सोढ़ी, मालती सोढ़ी, गोलू नेताम, ज्ञानती पंडित,आयुष पटेल, रतू राम,किशोर, कुमारी, जमुना सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्ड वासी उपस्थित थे।