दलपत सागर स्थित शंकर देवालय मे 11000 से ऊपर भक्तगणों ने किया दर्शन…

महाशिवरात्रि का पर्व जगदलपुर वासीयों ने बड़े उल्लास के साथ मनाया… भक्तगणों द्वारा जलाया गया संध्या काल 1100 दीप

जगदलपुर : 8 मार्च 2024

दलपत सागर उत्सव समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर दलपत सागर पर स्थित प्राचीन शंकर देवालय मे अपार भक्तगण के दर्शन से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में 1100 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

समिति के अध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा लगभग 11000 के आसपास भक्तगणों ने भगवान शंकर के दर्शन का लाभ लिया। साथ है प्रसाद के रूप में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। पांडे जी ने कहा आने वाले समय में और भव्य रूप से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

विशेष रूप से आज के इस आयोजन में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर सफीरा साहू,पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, राजपाल कसेर, संभु नाग नीलम यादव,भारती श्रीवास्तव,महेंद्र पटेल,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम सहित भक्तगण उपस्थित थे।

जिसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के रामाश्रय सिंह,विधु शेखर झा,संग्राम सिंह राणा,सोनू पांडेय,धीरज कश्यप, अनिल लुक्कड़,रोशन झा,सुलता महाराणा, ममता राणा, सविता देवांगन,बी. जयराम,अभिशेख तिवारी, दिनेश सराफ, धर्मेंद्र महापात्र,संगीता झा, प्रथम झा, अंजू झा,आयुक्त हरेश मण्डावी, नगर सेना सहित पुलिस विभाग व नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *