मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से जन्मदिन पर शिवानंद आश्रम के बच्चों से की बात…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन मनाया गया शिवानंद आश्रम में

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मनाया गया जन्मदिन

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जगदलपुर शहर मे स्थित शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया।

आश्रम में जन्मदिन मनाते हुए मंत्रोचार एवं शुभकामनाएं संदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रेषित की गई।आश्रम में रह रहे बच्चों को उनकी आवश्यकता की दैनिक उपयोगो का सामान मिठाई एवं फल वितरण किया गया। नगर मंडल की तरफ से सिंटेक्स टंकी, कुर्सियां एवं दरी का सामान देने की घोषणा की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन के माध्यम से शिवानंद आश्रम के बच्चों से बात की एवं बच्चों की बधाई को स्वीकार किया। स्वामी शिव दास ने मुख्यमंत्री को शिवानंद आश्रम में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इस न्योता को स्वीकार भी किया।

इस अवसर पर आश्रम के संचालक स्वामी शिवदास आनंद सरस्वती द्वारा बच्चों से मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक परंपरा से माननीय मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं संदेश दिया।
नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के जीवन परिचय एवं उनके राजनीतिक जीवन के बारे बताया।कार्यक्रम में बच्चों सहित उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लछु राम कश्यप, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही, राकेश तिवारी, शशि नाथ पाठक,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप,योगेश शुक्ला, सुरेश कश्यप,रोशन झा, प्रेम यादव,अतुल कौशल,मनोज ठाकुर,दशरथ गुप्ता, उमेश यादव, तारा गुप्ता, सुरेश मिश्रा, सिकंदर दास, अतुल बाला, प्रीतम बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता व बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *