केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें होने वाले भाजपा की परिवर्तन यात्रा की विषय पर चर्चा की गई।
परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में होगी।यात्रा का समापन बिलासपुर में 28 सितंबर को होगी। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ में इस साल अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। इस परिवर्तन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व शामिल होगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं राजनाथ सिंह जी के शामिल होने की संभावना है।बिलासपुर मे परिवर्तन यात्रा के समापन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आने की संभावना है।

12 सितंबर प्रथम दिवस पर परिवर्तन यात्रा के प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी एवं लछु राम कश्यप को बनाए गए है। प्रातः 10:00 बजे दंतेवाड़ा मे दंतेश्वरी माता मंदिर दर्शन पूजन उपरांत यात्रा प्रारंभ की जाएगी।11:30 बजे आम सभा का आयोजन दंतेवाड़ा में किया जाएगा। 1 बजकर 40 मिनट मे परिवर्तन यात्रा का गीदम में स्वागत किया जाएगा। 2:00 बजे बास्तानार में स्वागत एवं 2:30 बजे किलेपाल मे आमसभा किया जाएगा। 3:00 बजे तोकापाल में स्वागत किया जायेगा।शाम 6:00 बजे जगदलपुर मे स्वागत व रोड शो एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

13 सितंबर द्वितीय दिवस यात्रा के प्रभारी दिनेश कश्यप एवं संजय पांडे को बनाया गया है। प्रातः 10:00 बजे प्रेस वार्ता किया जाएगा। प्रातः 11 से 1:00 बजे के बीच बकावंड में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 1:00 बजे करपावंड मे स्वागत किया जाएगा। 1:30 बजे जेबेल में स्वागत किया जाएगा। 1:45 दोपहर को गारेंगा से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 2:00 बजे केसरपाल में स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2:15 बजे भानपुरी में आम सभा किया जाएगा। शाम 4:00 बजे दहीकोंगा मे स्वागत एवं शाम 5:00 बजे कोंडागांव में रोड शो एवं आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रभारी के रूप में केदार कश्यप, रूप सिंह मंडावी,महेश गागड़ा,किरण देव, संतोष बाफना,कमल चंद भंजदेव, श्रवण कड़ती,नंदलाल मूडामी, रामू नेताम, मुन्ना मरकाम, मनीष सुराणा, राकेश कुशवाहा, बलदेव मांडवी, बैदुराम कश्यप, रैतू राम कश्यप, मनीराम कश्यप, महेश कश्यप, वेद प्रकाश पांडे, परेश बेसरा, संतोष बघेल, भास्कर जोशी, प्रेम सिंह नाग, दीपेश अरोरा, बाल सिंह बघेल बनाए गए हैं।

प्रेस वार्ता के प्रभारी आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, श्रीनिवास रथ,अमित तिवारी बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के समस्त जिला अध्यक्ष अपने जिले में होने वाले कार्यक्रम के समन्वयक बनाए गए है ,बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे ने कहा भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी।

परिवर्तन यात्रा के संयोजक शिव रतन शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो रोड मैप बनाया है उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी।इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।यात्रा के दौरान प्रतिदिन स्वागत सभा एवं छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा संयोजक महेश गागड़ा ने कहा पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1728 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए, कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह एवं आभार वीरेंद्र राजपूत ने किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, किरण देव, संतोष बाफना, सुभाऊ कश्यप, जी वेंकट, सेवक राम नेताम, बैदु राम कश्यप, लछु राम कश्यप, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, निखिल राठोर, श्रीनिवास मिश्रा, संतोष बघेल, बृजेश भदोरिया, वेद प्रकाश पांडे, राजेंद्र बाजपेई, अनिल लुक्कड़,फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास,सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, विनायक गोयल, उदबो राम नाग,संतोष कुमार बघेल,राधे सेठिया, पिंटू ठाकुर, संग्राम सिंह राणा, आर्यद्र सिंह आर्य, मनोज पटेल, नरेंद्र पाणिग्रही, सुरेश कश्यप,योगेश सिंह, नारायण बिसाई, परिस बेसरा, अशोक राव,मगतु राम कश्यप, अनिल राव, विजय पांडेय,सुधा मिश्रा, चमेली जीराम, गीता नाग, माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार,ललित बघेल, रेखा नाग, नीलम यादव, कमल कुमारी सेठिया, बसंती नायक, धानमती प्रजापति, श्वेता गुप्ता, प्रमिला कश्यप, अस्ति गोयल, तरुण कुमार पांडे, त्रिवेणी रंधारी,संगीता तोमर, लक्ष्मी कश्यप,ममता पोटाई,पुरुषोत्तम जोशी, रोहित कुमार त्रिवेदी, अभय कुमार दीक्षित, प्रकाश झा, विक्रम सिंह यादव,निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, महादेव नाग, महेश कश्यप,बलिराम बघेल, एम दिगंबर राव, शैलेश कुमार, बलदेव मांडवी, रूपेश समरथ, मोहन जोशी, संतोष ठाकुर,चंद्रभान कश्यप, देवी प्रसाद बेंजाम, बलिराम बघेल,गणेश नागवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *