
News Desk : छत्तीसगढ़ में 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 12 जिलों के एसपी बदले गए हैं। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम की कमान दी गई है। सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं बटालियन, कोरबा भेजा गया है। आई कल्याण एलेसेला को बेमेतरा से सूरजपुर एसपी बनाया गया है। कांकेर के एसपी रहे शलभ सिन्हा को दुर्ग का दिया गया है।
इसी तरह एसपी मोहित गर्ग को हटाकर सेनानी 19वीं बटालियन, जगदलपुर भेजा गया है और बलरामपुर की कमान लाल उमेद सिंह को दी गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी टीआर कोशिमा को हटाकर सेनानी 2रीं बटालियन सकरी बिलासपुर भेजा गया है। और दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।
देखिए पूरी लिस्ट

