कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों मे से 6 वार्डों में है कांटे की टक्कर, यही करेंगे दोनों राजनैतिक दल का फैसला…

आरोप प्रत्यारोप के बीच थम गया चुनावी शोरगुल अब मतदाताओं के हाँथ में फैसला …

News Edition 24 : नगर पंचायत कोंटा में 20 दिसंबर को चुनाव होने हैं। आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनावी रण भूमि में कल शाम चुनावी शोरगुल थम गया। दोनों दल अपनी मजबूती का दावा कर रहे हैं। किसमें कितना है दम इसका फैसला कल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान पेटी में सुरक्षित कर देंगे। नगर पंचायत कोंटा के कुल 3751 मतदाता हैं जिनमें 1988 महिला एवं 1763 पुरुष मतदाताओं की संख्या है। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

कांग्रेस के कद्दावर मंत्री और भाजपा के पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा लगी दावं पर…

सौ. सोशल मीडिया

सुकमा जिला के कोंटा नगर पंचायत के पंद्रह वार्डो के लिए हो रहें चुनाव में भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप और कांग्रेस के कद्दावर मंत्री कवासी लखमा की प्रतिष्ठा दावं पर है। क्योंकि 15 में से 6 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। ये 6 वार्ड ही फैसला करेंगे कि बहुमत किस दल को मिलती है।

आरोप प्रत्यारोप के बीच किसकी बनेगी नगर सरकार..?

जहाँ भाजपा अपनी खोई हुई नगर सरकार को वापस पाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है,लगातार पूर्व मंत्री केदार कश्यप मोर्चा संभाले हुए हैं और भाजपा को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के कद्दावर मंत्री कवासी लखमा भी घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।

इस बीच कोंटा नगर पंचायत चुनाव को लेकर दोनों दल का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी बदस्तूर जारी है। जहाँ कांग्रेस 15 साल बनाम 3 साल की तुलनात्मक विकास जनता के सामने रख रही है वहीँ भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप कोंटा नगर पंचायत में किए गए निर्माण कार्यों में घोटाले, कमीशन खोरी, वादा खिलाफ़ी सहित अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं।अब कल मतदाताओं की बारी है वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर कल किसके भाग्य में फैसला लेते हैं। इसके लिए हमें 23 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *