दंतेवाड़ा | पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा यू. उदय किरण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् 02 ईनामी हार्डकोर माओवादी को पेनईगुड़ा थाना कोतागुडेम तेलंगाना राज्य से पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 15.02.2021 को मुखबिर की सटीक सूचना पर डीआरजी दन्तेवाड़ा से विशेष टीम गठित कर तेलंगाना राज्य रवाना किया गया था। मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी एवं सर्चिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें 02 ईनामी हार्डकोर माओवादी कटेकलयाण एरिया कमेटी में
कार्यरत प्लाटून नम्बर 26 का डिप्टी कमाण्डर गुड्डी माड़वी पिता जगरा माड़वी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी कमाण्डर/सम्पूर्ण एरिया जनताना सरकार सचिव गुड्डी माड़वी पिता मुक्का माड़वी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा को पकड़ा गया।
जिन्हे आज दिनांक 16.02.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जिनका अपराध विवरण निम्नानुसार है :-
– गिरफ्तार माओवादी गुड्डी माड़वी पिता जगरा माड़वी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम थाना
कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-
- वर्ष 2019 में दन्तेवाड़ा विधायक श्री भीमा मण्डावी के काफिले पर आईईडी ब्लास्ट कर विधायक एवं पुलिस
जवानों की हत्या करने व हथियार लूटने की घटना में शामिल था। इसकी जॉच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण
(NA) के द्वारा की जा रही है। - थाना कटेकल्याण के अपराध कं0 22/2020 धारा 147,148,149,395,294,506 बी0 भादवि0, 25 आर्स
एक्ट की अपराध करने में नामजद आरोपी है। - थाना कटेकल्याण क्षेत्र में रोड़ काटने, आईईडी0 लगाने एवं नक्सली बंद के दौरान बेनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट
लगाने की घटना में शामिल था।
– गिरफ्तार माओवादी गुड्डी माड़वी पिता मुक्का माड़वी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी माड़गादम थाना
कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-
- थाना कटेकल्याण के अपराध 20/2020 धारा 147,148,149,307 भादवि 0, 25,27 आर्स एक्ट एवं 3,4,5 विपअधि के तहत् अपराध करने में नामजद आरोपी है।
- थाना कटेकल्याण क्षेत्र में रोड़ काटने, आईईडी लगाने एवं नक्सली बंद के दौरान बेनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट
लगाने की घटना में शामिल था।