अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने लखनऊ के अटल विहारी बाजपेयी एकाना स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया है।

सबसे लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के सचिन के विश्व रिकॉर्ड के करीब हैं मिताली

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अपने चौथे दशक में खेल रही मिताली ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 1999 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही मिताली का यह चौथा दशक है।

उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 21 साल और 259 दिनों का हो गया है। सबसे लंबे अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर के मामले में वह केवल सचिन तेंदुलकर (22 साल और 91 दिन) से ही पीछे रह गई हैं। पहले वनडे के दौरान उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *