जगदलपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 167 बूथ में एक ही दिन मे बने 154 सदस्य…

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी एवं नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता रहे मौजूद

बूथ नंबर 167 गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे चलाई गई सदस्यता अभियान

पंडित दीनदयाल एक महान विचारक नेता एवं समाज सुधारक थे – रूप सिंह मंडावी

जगदलपुर ब्यूरो : जगदलपुर के वार्ड क्रमांक 36 गुरु गोविंद सिंह वार्ड बूथ क्रमांक 167 मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी मौजूद रहे. सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय की तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ में भाजपा के 100 सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें 167 बूथ में एक ही दिन 154 सदस्य भाजपा के बने। जयंती के अवसर पर सभी वार्ड वासियों को मिठाई भी खिलाई गई।

रूप सिंह मंडावी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद दर्शन के एक प्रमुख प्रणेता एवं प्रयेता होने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में 1940 में ही अपनी युवावस्था काल मे राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रमुख भूमिका भी निभाई थी।वही वह राजनीतिक व्यक्तित्व होने के रचनात्मक लेखन एवं प्रसिद्ध संपादक रहे हैं।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने राष्ट्र धर्म प्रशासन के संपादक का दायित्व भी निभाया था। इसके साथ ही सामाजिक सुधारो के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक नेता और समाज सुधारक थे।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समानता तथा न्याय के सिद्धांतों पर जोर दिया।उनका जीवन और काम भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया

इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश सिंह गौतम, फुलेश्वरी कराई, सुरेश कश्यप,बंटू पांडेय, उमेश गुप्ता, राजेश सिंह,रमा सनवक,समिता यादव,उर्मिला ठाकुर, कुंती,गंगा सोनी, सुबती राव, तबसुम बेगम,मधु,गौरी नाग, त्रिवेणी सोनी, आशा सोनी सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *