भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर कार्य करें कार्यकर्ता -भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह..

25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर हर बूथ पर बनेंगे बीजेपी के 100 सदस्य–रजनीश सिंह

चित्रकोट एवं जगदलपुर विधानसभा के लोगों व कार्यकर्ताओं से मिले बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने सोमवार को चित्रकोट एवं जगदलपुर विधानसभा की बैठक ली।घर घर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट कर भाजपा के सदस्य बनाये।भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है जो सक्रिय सदस्य बनेंगे और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। रजनीश सिंह ने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा।

कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह, लछीन यादव एवं आभार बैदूराम कश्यप एवं रजनीश पानीग्राही ने किया

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,दिनेश कश्यप,संतोष बाफना,कमल चंद भंजदेव,लछु राम कश्यप,संजय पांडेय,योगेंद्र पांडेय,वेद प्रकाश पांडेय,बाबुल नाग,नरसिंग राव,नरसिंग ठाकुर, सोमारु राम, संतोष ठाकुर,राजेंद्र बाजपेई,बलदेव मंडावी,संतोष बघेल, ऐ जानकी राव, अनंत राम कश्यप, रामबत्ती भंडारी, मालती मंडावी, रैतू राम बघेल,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठीया, हरिप्रशाद कश्यप, सीता नाग,शैलेन्द्र भदौरिया,संग्राम सिंह राणा,अतुल सिम्हा,प्रकाश झा,रोहित त्रिवेदी,संतोष बाजपेयी,योगेश शुक्ला,योगेश ठाकुर,शशि नाथ पाठक, राजा यादव, विक्रम यादव,रितेश जोशी,रजनीश पांडेय, दिगंबर राव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई,सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा,निलंबर सेठिया, अतुल सिम्हा,रोशन झा,एल. ईश्वर राव, रंजीत पांडेय,बंटू पांडेय, प्रकाश झा, सुरेश कश्यप, मनोज ठाकुर, बी. बी. चंदाबनो, अल्का सेंगर,गीता नाग, पूनम ठाकुर, विनायक, कमलेश, शंकर, संजू, दंतेश्वर राव,लक्ष्मण झा,दिगंबर राव, मानिक राम, राणा घोस, गणेश नागवंशी, अभय दीक्षित, संतोष बाजपेई, सतीश बाजपेई, विष्णु प्रताप, मुन्नू सिंह, दिनेश पांडेय, अनिल राव, गागरा राम, थलेश सेठीया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *