News Desk : छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर बीती रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जंगल की ओर से जमकर गोलीबारी की गई है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा क्षेत्र के पूवर्ती गांव में CRPF, DRG, STF और कोबरा का संयुक्त कैंप हाल ही में खोला गया है। यह गांव नक्सली कमांडर हिड़मा का है।
नक्सलियों के हुए इस अचानक हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। नक्सलियों की फायरिंग की मुंहतोड़ जवाब दिया गया। करीब 10-15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।