विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस के हाथों खेल रहे थे, अब दोनों का राजनीति उद्देश्य हुआ उजागर : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

फोगाट और पुनिया कांग्रेस के षड्यंत्र में थे शामिल, आंदोलन एक बहाना था : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पूर्व कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस के हाथों खेल रहे थे। दोनों ने आंदोलन के नाम पर देश को गुमराह किया, और कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन चलाया।

गलत नैरेटिव फैलाने में नहीं हुए सफल

दरअसल दोनों शुरू से कांग्रेस के षड्यंत्र में शामिल थे। दोनों कांग्रेस के ही स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, ताकि सरकार के खिलाफ गलत नैरेटिव फैला सके। और जब ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो हुए तो चेहरे से नकाब उतार कर मैदान में आए हैं। लेकिन जनता इनकी करतूतों को पहचान चुकी है।

भाजपा सरकार हमेशा न्याय के साथ खड़ी रही

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा सरकार में न्याय और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही होती है। भाजपा हमेशा से न्याय के पक्ष में खड़ी होती रही है। इनके आरोप बेबुनियाद और निराधार है। राजनीतिक आधार पर वो बयानबाजी कर रहे थे। अब कांग्रेस के प्रत्याशी बने है, तो इनकी मानसिकता उजागर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *