Breking : रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह पहुंचे जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट..

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचें। एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर के जरिए दंतेवाड़ा के गीदम रवाना हुए। यहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इलाका बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा का गढ़ रहा है। इसके बाद वे कांकेर लोकसभा के बालोद जिले में सभा करेंगे।

जगदलपुर भाजपा पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने किया रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत…



चुनावी सभा में भाजपा करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। इससे पहले आमाबाल गांव में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *