छत्‍तीसगढ़ में घने कोहरे और बढ़ती ठंड के साथ होगा नए साल का आगाज..

छत्‍तीसगढ़ में नए साल का शुभारंभ घने कोहरे और बढ़ती ठंड के साथ होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। हालांकि साल के आखिरी दिन शुक्रवार 31 दिसंबर को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेगा।

गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल ही छाए रहे और ठंडकता बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब तो पारे में और गिरावट आएगी,इसके चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार 31 दिसंबर और नए साल एक जनवरी को सुबह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाएगा।

कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। गुरुवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किमी ऊंचाई तक है। इसकी वजह से गुरुवार दिनभर बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। उन्होंने कहा कि इस तंत्र के पूर्व की ओर चली जाने के कारण प्रदेश में शुक्रवार 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आकाश भी साफ रहेगा।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
दुर्ग में 10 सेमी, पाटन-बसना-सरायपाली में 7 सेमी, रायपुर, डोंडीलोहारा, शिवरीनारायण में 3 सेमी, छूरा-महासमुंद में 5 सेमी सहित बहुत से क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
ठंड बढ़ने से फिर से ऊलन कपड़ा बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। लोग अपने पसंद के स्वेटर, शाल, जैकेट , रजाई आदि की खरीदारी करने लगे है। कारोबारियों का कहना है कि अब ठंड बढ़ने से कारोबार की रफ्तार भी बढ़ने लगी है।

Report Raipur Bureau-Joy Fernandes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *